विधायक चैंपियन-कर्णवाल विवादः चैंपियन बोले- मेरी मूछों का बाल भी नहीं हिला सकते कर्णवाल

Please Share

देहरादून: भाजपा हाईकमान और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की लाख कोशिशों के बावजूद खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि यह और गहराता जा रहा है।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बड़े ही दबंग अंदाज़ में विधायक देशराज कर्णवाल के लिए वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के विधायक के ख़िलाफ़ जमकर ज़हर उगला। वीडियो संदेश के जरिये कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने हमला बोलते हुए देशराज कर्णवाल को जाल साज बताया। साथ ही कहा कि, हाईकोर्ट ही नहीं सुप्रीम कोर्ट भी चले जाए और यूनाइटेड नेशन में भी चले जाये तब भी वह  चैंपियन की मूछों का बाल भी नहीं हिला सकते।