Please Share
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि तरसेम सिंह, पुत्र गुरु चरण सिंह निवासी गली नंबर 6 जमालपुर खुर्द, रानीपुर द्वारा अपनी गाय की चोरी होने के संबंध में थाना रानीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 119/20 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था।
इसी संबंध में पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.04.2020 को श्यामल तिराहा के पास दो अभियुक्तों (मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र इनाम, निवासी ग्राम सलेमपुर, रानीपुर व आजम पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम सलेमपुर, रानीपुर हरिद्वार) को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: राज्य सरकार ने भी जुलाई 2021 तक महंगाई भत्ता किया स्थगित

