Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में कोविड-19 का कहर ज़ारी है। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, आज शाम 06:00 बजे की कोरोना बुलेटिन में 7028 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 170, बागेश्वर ज़िले से 215, चमोली ज़िले से 150, चम्पावत ज़िले से 163, देहरादून ज़िले से 2789, हरिद्वार ज़िले से 657, नैनीताल ज़िले से 819, पौड़ी ज़िले से 513, पिथौरागढ़ ज़िले से 231, रुद्रप्रयाग ज़िले से 135, टिहरी ज़िले से 200, उधमसिंह नगर ज़िले से 833 व उत्तरकाशी ज़िले से 153 संक्रमित मरीज़ पाए गए है। वहीँ आज स्वास्थ हुए मरीज़ों की संख्या 5696 रही। साथ ही उत्तराखंड राज्य में आज 85 मौतें हुई है।
यह भी पढ़ें: देहरादून: ऑक्सीजन को लेकर अस्पतालों को कड़ी चेतावनी, ज़िलाधिकारी के किए आदेश जारी

