Please Share
राजस्थान: राजस्थान के उपचुनाव की दो सीटों में कांग्रेस ने सत्ता का सेमीफाइनल जीत लिया है। बीजेपी की इस हार से पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। राजस्थान में 2013 में विधानसभा चुनाव में 163 सीटों का जादुई अकड़ा हासिल कर बीजेपी ने जीत का स्वाद चखा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी । लेकिन 29 जनवरी को हुए उपचुनाव के आज घोषित परिणामों में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी शिकस्त दी है। राज्य में विधानसभा उपचुनाव को इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भी इन परिणामों को भाजपा के लिए करारा झटका माना जा रहा है। जबकि कांग्रेस के लिए यह चुनाव परिणाम संजीवनी का काम करेंगे।

