कांग्रेस वरिष्ठ नेता रंजन चौधरी ने,लोकसभा में उठाया उन्नाव रेप पीड़िता का मामला

Please Share

न्यू दिल्ली: उन्नाव रेप पीड़िता को जलाने का मामला गर्माता ही जा रहा है। अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में उन्नाव रेप पीड़िता को जलाने के मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता 95% जल चुकी है। देश में क्या चल रहा है। एक तरफ भगवान राम मंदिर बनाया जा रहा है और दूसरी तरफ सीता मैया को आग लगाई जा रही है। कैसे अपराधियों का हौसला इतना बढ़ गया है।