Please Share
देहरादून: कांग्रेस विधायकों के बाद अब बीजेपी के तीन विधायक भी धरने पर बैठे गये हैं। ये तीनों विधायक नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के कक्ष के बाहर धरने पर बैठे हैं। इन विधायकों का आरोप है कि, सदन में विधायकों के सवाल नही सुने जा रहे हैं। उन्होंने इसका आरोप विपक्ष के सिर मंडते हुए सदन को ना चलने देने का आरोप लगाया है। धरने पर बैठे भाजपा विधायकों में खानपुर विधायक कुँवर प्रणव सिंह चेम्पियन, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और लक्सर विधायक संजय गुप्ता हैं।

