Please Share
मसूरी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर मसूरी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मसूरी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आजीवन संयोग धनराशि पर बैठक की।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दिग्भ्रमित हो गई है। भट्ट ने कहा कि भाजपा पारदर्शिता के साथ आजीवन संयोग धनराशि ले रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ज़माने में नियम विरुद्ध तरीके से धनराशी एकत्रित की जाती थी।
