राहुल को आवंटित सीट पर भड़की कांग्रेस

Please Share

दिल्ली : गणतंत्र दिवस समारोह राजपथ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। राजपथ के समारोह में राहुल के लिए चौथी पंक्ति में सीट आवंटित किए जाने की बात गुरुवार को सामने आई थी। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर होने समारोह में सीट आवंटन रक्षा मंत्रालय करता है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष को पहली पंक्ति में जगह दी जाती रही है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राहुल गांधी से दो पंक्ति आगे बैठी दिखीं। वहीं बीजेपी अध्यक्ष पहली पंक्ति में बैठे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली पंक्ति में बैठे। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री दूसरी पंक्ति में दिखे। इस गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार आसियान के 10 राष्ट्राध्यक्ष चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए।

समारोह के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जान बूझकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को छठी पंक्ति में बैठाया।

Leave a Reply