Please Share
नई दिल्ली: दिल्ली प्रवास के दौरान मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से शिष्टाचार भेंट की और राष्ट्रीय सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड की भूमिका और इस विषय से जुड़ी हुई चुनौतियों के बारे में व्यापक चर्चा की।

वहीँ मुख्यमंत्री धामी ने अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय राज्य मंत्री, पर्यटन एवं रक्षा अजय भट्ट और उत्तराखण्ड से राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की।



