Please Share
कालाढूंगी। कोटाबाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कोटाबाग क्षेत्र की महिलाओं ने भी धरने में सहयोग दिया। धरने पर आक्रोशित लोगों का कहना था कि अगर शीघ्र ही उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं तो उक्त आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
कोटाबाग सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण विगत कई सालों से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को फिर से शुरू करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट भेजने सहित हड्डी रोग व अन्य रिक्त पड़े डॉक्टरों के पद भरने व जरूरी उपकरणों की मांग को लेकर क्षेत्रवासी विगत तीन दिन से आंदोलनरत हैं। इस दौरान नरेंद्र बिष्ट, नवीन पांडे, ललित जोशी, विनय साह, राहुल पंत, जितू बिष्ट, पवन शाह , महेंद्र डंगवाल, पवन डंगवाल, अमन, नीरज जोशी, योगेश जोशी आदि लोग उपस्थित थे।

