Please Share
देहरादून: थाना प्रेमनगर पर पीड़िता ने तहरीर दी कि, पीड़िता के चाचा ने पिछले 7 वर्षों से पीड़िता का शारीरिक शोषण किया किया और पीड़िता की चाची ने उक्त कृत्य में उसका सहयोग किया। मामले में उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमें में फरार चल रहे अभियुक्तगणों की तलाश के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसके क्रम में आज मामले में वांछित अभियुक्ता को उसके मसकन ग्राम डूंगा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों में संगीता पत्नी बलबीर सिंह उर्फ बल्लू निवासी ग्राम डूंगा, पोस्ट बिधोली, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 37 वर्ष शामिल है।

