Please Share
रानीखेत: आदर्श राजकीय कन्या इन्टर कालेज की छात्राओं ने बाजार में मतदाता जागरुक रैली निकाली। छात्राओं ने हाथों में इससे सम्बधित पट्टिया भी ली थी। मतदाताओं को जागरुक करने के नारे भी लगाए। गांधी चौक पर नुक्कड़ नाकट के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान करने व सही प्रत्याशी को चुनने को प्रेरित किया। उन्होने यहाँ पर मतदान सम्बन्धी जानकारी देने का भी प्रयास किया। इससे जुड़ा गीत भी गाया।
