CAA: भाजपा विधायक बोले- पाक के पीड़ित हिंदुस्तान आ जाएं और यहां के पाक चले जाएं

Please Share

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने नागरिकता कानून के समर्थन में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान को भी ऐसा ही कानून बनाकर भारत से प्रताड़ित मुसलमानों को अपने मुल्क में बुला लेना चाहिए। सैनी ने कहा कि, पाकिस्तान को भी ऐसा कानून बनाना चाहिए जो मुस्लिम यहां पर पीड़ित हैं उन्हें पाकिस्तान में नागरिकता देनी चाहिए। अदला-बदली कर लो जो वहां पीड़ित हैं वो हिंदुस्तान आ जाने चाहिए, जो यहां पीड़ित हैं वो पाक चले जाएं, कौन रोक रहा है।