पश्चिम बंगाल: CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन में गोलीबारी, 2 की मौत

Please Share

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और  राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी में 2 लोगों के मौत हुई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। अनिरुद्ध बिसवास की मौके पर मौत हो गई जबकि मकबूल शेख की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में जान चली गई। मामले को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है।