Please Share
नई दिल्ली: रेलवे का बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की देखरेख में तैयार होगा। शनिवार को इस एजेंसी ने कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे में बनने वाले स्टेशन के डिजाइन की फिर समीक्षा की गई। इसका मकसद स्टेशन निर्माण से प्रभावित होने वाले वन क्षेत्र के हिस्से को कम करना था। एक अनुमान के मुताबिक पहले 53 हजार मैनग्रोव काटना पड़ रहे थे। अब 32 हजार 44 मैनग्रोव काटना पड़ेंगे।

