बुजुर्ग महिला की फर्राटेदार इंग्लिश, जानिए क्या कहा गांधी जी के बारे में

Please Share

नई दिल्ली: आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं।  ऐसे में ही एक वीडियो इन दिनों से फिर से वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए सुना जा सकता है।  बुजुर्ग महिला की अंग्रेजी सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।  इस वीडियो को 1 मार्च को आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था।  इस वीडियो में बुजुर्ग महिला ने कहा कि महात्मा गांधी दुनिया के महान व्यक्तियों में से एक थे. वह हिंदू और मुसलमान दोनों से प्यार करते थे । वह राष्ट्र के पिता थे।

Leave a Reply