भाजपा 9 अगस्त से 30 अगस्त तक मनायेगी ”नया भारत नया सकंल्प महाअभियान”

Please Share

भाजपा 9 अगस्त से 30 अगस्त तक मनायेगी ”नया भारत नया सकंल्प महाअभियान” 2 Hello Uttarakhand News »

पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी 9 अगस्त से 30 अगस्त तक ”नया भारत नया संकल्प” महाअभियान चलाने जा रही है। जिसके लिए आज प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने सभी पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन से हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए कहा कि पूरे देश भर में 9 अगस्त से भारत छोड़ो आंदोलन-अगस्त क्रांति की 75वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जाएगा और 2017 से 2022 तक ”नया भारत नया संकल्प” का महाअभियान चलेगा। उनके अनुसार इन कार्यक्रमों में केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी सभी भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों में सांसद , संसद का सदन होने के कारण 13 अगस्त से शामिल होगें।

Leave a Reply