bjp को मिला नया संगठनात्मक जिला ‘देवप्रयाग’

Please Share

बीजेपी संगठन को आज एक नया 23 वां संगठनात्मक जिला मिल गया है। यह नया जिला नरेन्द्रनगर और देवप्रयाग विधानसभा को मिलाकर ‘देवप्रयाग’ नाम से बनाया गया है। जिसकी घोषणा आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद की।

कार्यसमिति के बैठक के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कांग्रेस को आड़े हाथों लेना न भूले । इस दौरान प्रैस से मुखातिब होते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसना शुरू कर दिया और कहा कि कांग्रेस अपनी विफलताओं से खिसिया गया है। जिससे कांग्रेस अब हर बात को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। वहीं इस दौरान अजय भट्ट ने त्रिवेंद्र सरकार के तीन महीने के कार्यकाल को भी गिनाया।

Leave a Reply