भारतीय जवानों ने मार गिराए पाकिस्तान के सैनिक, सफेद झंडा लहराकर ले गए शव

Please Share

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के हाजीपुर सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद भारतीय जवानों ने मुहंतोड़ जवाब देते हुए इन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। मारे गए जवानों के शव लेने के लिए पाकिस्तानी सैनिक सफेद झंड़ा लहराते शव ले गए। ये पूरी घटना एलओसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।