भारी बारिश की चेतावनी के चलते देहरादून और टिहरी में कल बंद रहेंगे स्कूल

Please Share
देहरादून: 1 से 3 सितम्‍बर तक मौसम विभाग द्वारा देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर एवं चम्पावत के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत टिहरी व देहरादून जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्‍तरीय समस्‍त अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने एवं समस्‍त प्रतिवादन बलों को अलर्ट मोड में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र शनिवार को बंद रहेंगे