बारिश के बीच पैदल चलकर गुफा पहुंचे पीएम मोदी, भगवा वस्त्र पहन ध्यान में लीन

Please Share

रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारिश के बीच पैदल चलकर दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर ध्यान गुफा पहुंचे। जहां वह भगवा वस्त्र धारण कर ध्यान में लीन हो गए। भारतवर्ष की सुख-समृद्धि के लिए साधना के लिए वह ध्यान साधना कर रहे हैं। मंदिर से लगभग 1.5 किमी दूर एक पहाड़ी पर स्थित यह गुफा पांच मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी है। साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस गुफा में पीएम मोदी 20 घंटे तक रहेंगे।