Please Share
बागेश्वर: जनपद के कपकोट व कांडा तहसील के ऊँचाई वाले इलाक़ो में लगातार हो रही बर्फबारी से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों में पिंडरवेळी,केकिलपारा, बदियाकोट, कर्मी, बघर, कुंवारी, खाती, बो रबलड़ा,शामा, रिखाड़ी,बाछम विनायक , धुर आदि स्थानों पर सुबह से बर्फबारी हो रही है। निचले इलाकों में बारिश के चलते कड़ाके की ठण्ड बढ़ गई।
वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि, करीब आधा दर्जन गांवों की बिजली गुल है। पेयजल की समस्या का भी ग्रामीणों को सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन बंद पड़े रास्तों को खुलवाने में लगा हुआ है। बिजली लाइनों को भी दुरुस्त करने का काम जारी है। भारी बर्फबारी के चलते दो ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हुए जिन्हें जेसीबी की मदद से खुलवाया जा रहा है।
