Please Share
अल्मोड़ा: प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी से तापमान में खासी गिरावट आई है। जहाँ बर्फबारी का पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं, तो वहीँ कई लोगों को इससे खासी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस बीच अल्मोड़ा के आरतोला में बर्फ के बीच एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतक आरतोला पटोरिया टैलीफोन एक्सचेंज में काम करता था। बीती रात वह ठंड में ही रात भर बाहर रह गया और अत्यधिक ठंड से आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन सिंह 42 वर्ष निवासी हवालबाग के रूप में हुई।

