उत्तराखंड: बदहाल सड़क के चलते खाई में गिरा वाहन, एक की मौत

Please Share

टिहरी: घनसाली में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ सेंदुल पटुड़ गांव मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक की दर्दनाक मौत गई।

जानकारी के मुताबिक, अपर केमर की सेंदुल पटुड़ गांव मोटर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे खोला निवासी श्याम सिंह पुत्र श्यालक सिंह उम्र 52 वर्ष चमियाला से पटुड़ गांव अपनी यूटिलिटी वाहन (संख्या यूके 09 टीए 0476) से सीमेंट व सरिया लेकर जा रहा था।  तभी बनशु के पास सड़क सकरी व खराब होने के कारण गाड़ी सीधे सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे।