देहरादून: ऑटो चालक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: थाना पटेलनगर के अंतर्गत भंडारी बाग क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मृतक व्यक्ति की पहचान वीरेंद्र कुमार कश्यप पुत्र स्व0 चंद्र प्रकाश निवासी 37/2 भंडारी बाग, पटेल नगर, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई।

मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक ऑटो चालक था और आज दोपहर उसने अपने किराए के मकान में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है, पुलिस ने मौके पर शव का पंचायत नामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया है।