Please Share
नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले चुनाव प्रचार के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। हरिनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा के वोट मांगने के तरीके ने सबको चौंका दिया। दरअसल, बुधवार को तजिंदर पाल सिंह बग्गा वोट मांगने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यालय में चले गए। इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने वीडियो ट्वीट किया है और लिखा- ‘आम आदमी पार्टी के हरि नगर चुनाव कार्यालय जा के समर्थन मांगा। इस वीडियो में तजिंदर पाल सिंह बग्गा हाथजोड़ कर वहां मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से वोट मांगते दिख रहे हैं। वीडियो में वे कई कार्यकर्ताओं के पैर छुते और गले लगाते दिख रहे हैं।
