Please Share
मसूरी: भाजपा विधायक गणेश जोशी ने देहरादून गुच्छुपानी चौक में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों के साथ अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस पर विधायक जोशी ने कहा कि, शराब की दुकान खोलने के मापदंड होते हैं। यह दुकान स्कूल और मंदिर के पास खोली जा रही थी। जिसका उन्होंने विरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि, यदि भाजपा का कार्यकर्ता कहीं धरने पर बैठेगा, तो उससे पहले वे खुद धरने पर बैठेंगे।
