रुद्रप्रयाग: अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, 1 की मौत, 1 लापता

Please Share

रुद्रपयाग: रुद्रपयाग में आज करीब दोपहर 3:30 पर कलियासौर तथा सिरोबगड़ के मध्य धारी देवी मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी। घटना के तुरंत बाद खोज एवं बचाव कार्य को लेकर SDRF  की टीम समित पुलिस बल भी घटनास्थल में पहुंची।

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार घायल एक बच्ची हो बेस हॉस्पिटल श्रीनगर ले जाया गया है।  अन्य 2 लोगो मे से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी है, जबकि एक की खोजबीन लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन में कुल 3 लोग सवार थे।