Please Share
देहरादून: गुरुवार को दून के एक स्थानीय कॉलेज में आयोजित युवा फेस्ट में पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह ने चार चाँद लगा दिये। फेस्ट मे दिलजीत ने अपनी लाइव परफोरमेन्स में ‘पंच तारा‘, ‘जिदो नचन दो‘, ‘पग वाला मुंडा तेनु जचदा है‘ और ‘आई वैसाखी सौणिया‘ जैसे सुपरहिट पंजाबी गीत गाकर समा बाँधा। इस दौरान वहां मौजूद युवाओं ने उनसे कई गानों की फरमाइश की, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं और खुद दिलजीत भी स्टेज पर जमकर थिरके।
