देहरादूनः उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिये तैयार की जा रही आलवेदर रोड परियोजना आमजन के लिये परेशानी का सबब बन गयी है जिसके चलते पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन होने से सड़क बन्द होनी शुरू हो गयी है, जबकि अभी बरसात ढंग से प्रारंभ भी नही हुई है।
मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे अचानक ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग थाना क्षेत्रान्तर्गत ब्यासी- तीन पानी के बीच तोता घाटी के पास भारी भूस्खलन हो गया, वही मौके पर पहाड़ी से लगातार पत्थर-मिट्टी का भूस्खलन जारी है और सड़क नजर नही आ रही है, जिससे सड़क को खोलने के लिये और अधिक समय लगने की सम्भावना की जा रही है, जिससे उक्त राजमार्ग पर चल रही गाड़ियां दोनों तरफ फंस गयी और दोनों ओर कई किलोमीटर का जाम लग गया, जिनमें से कई गाड़ियों ने अपने मार्ग को बदलकर चाका मार्ग का प्रयोग किया। वही उक्त मार्ग पर कई कर्मचारी भी फंसे जो रोज ड्यूटी पर जाते है।
आलवेदर रोड बनी नासूर, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग भारी भूस्खलन से बन्द
Please Share

