Please Share
-रिपोर्ट नंद किशोर गर्ग
रानीखेत: लोकसभा के चुनाव परिणाम आने से पूर्व, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रानीखेत पंहुचे। यहाँ वे क्षेत्र के मंदिरो में भी गये। नगर के गांधीचौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। उनका कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
नतीजे आने से पूर्व जीत की सम्भावनाओं को देखते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया। वे नैनीताल लोक सभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होने विपक्ष के पूरी तरह बिखरने की बात कही। साथ ही मोदी की जीत 300 से ऊपर आने की भाजपा के पूर्व दावे पर मुहर लगने की बात कही। बंगाल में जिन परिस्थितियों में कार्यकर्ताओ ने काम किया उन्हे सेल्यूट करने की भी बात कही।
