Please Share
देहरादून: दिनांक 4/03/2020 की रात्रि कोतवाली थाने में आकर एक आदमी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्र उम्र 7 वर्ष के साथ उनके किराए पर रहने वाले सुनील द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया और घर से फरार हो गया है।
इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 69 / 20 धारा 377 आईपीसी व 5/6 पोस्को अधिनियम के तहत अभियुक्त संजय के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। और अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर अभियुक्त सुनील को गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
सुनील पुत्र केवलराम हाल निवासी इंदिरा कॉलोनी, जखौरा, थाना कोतवाली, देहरादून, मूल निवासी ग्राम चांदनी थाना त्यूणी, जिला देहरादून का रहने वाला है जिस की उम्र 23 वर्ष है।

