VIDEO: जम्मू-कश्मीर में सेना ने किये 4 आतंकी ढेर, जवानों ने यूं मनाया जश्न, देखिए वीडियो…

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के सफाए के बाद जवान जश्न मनाते नजर आए।

जानकारी के मुताबिक सादी वर्दी में कुछ आतंकवादी एक घर में घुस गए और परिवार के छह सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली और उन्होंने अन्य सुरक्षाबलों के साथ घर को घेर लिया और 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद शुरू हुई आतंकियों के साथ मुठभेड़ और तीन आतंकी मार गिराए गए।

वहीँ इसके बाद सुरक्षाबलों को गांदरबल में भी आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। यहां राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों से सर्च ऑपरेशन शुरू किया और गोलीबारी के बाद एक आतंकी को ढेर कर दिया।