Please Share
श्रीनगर: गढ़वाल क्षेत्र में आतंक फ़ैलाने वाले आदमखोर गुलदार को आखिरकार ढेर कर दिया गया है। आज सुबह आदमखोर गुलदार को शिकारी जॉय हुकिल ने ढेर किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। शिकारी जॉय हुकिल धारीगांव में कैंप लगाकर आदमखोर गुलदार की तलाश में थे। आज सुबह धारीगांव में शिकारी ने गुलदार पर निशाना साधा। गोली लगने से वह लुढ़कर नीचे सड़क पर गिर गया और कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। 3 दिन पहले आदमखोर गुलदार ने एक महिला को बनाया था, जिससे उस महिला की मौत हो गई थी। यह आदमखोर गुलदार अब तक क्षेत्र में 4 लोगों को अपना शिकार बना चुका था।

