उत्तराखंड: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, चार घायल

Please Share
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के रेग्चा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए पुरोला अस्पताल लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले भारी बारिश हुई फिर अचानक से आकाशीय बिजली गिर गई।
उत्तरकाशी के दूरस्थ मोरी ब्लाक में देर रात को रेग्चा गांव में आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे गांव में एक महिला की मौत हो गई। बिजली गिरने से 35 वर्षीय गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामलाल, गणि देवी, ज्ञान सिंह और चंदन सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व टीम मौके लिए रवाना हो गई है।उत्तराखंड: आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, चार घायल 2 Hello Uttarakhand News »