नई दिल्ली: जेएनयू में तनाव पूर्ण माहोल के बीच एक बार फिर से क्लासेस शुरू कि जा रही हैं। इसकी जानकारी जेएनयू प्रशासन ने नोटिस जारी करके जानकारी दी है। गौरतलब है कि 5 जनवरी को हुई हिंसा के बाद जेएनयू में क्लासेस बंद कर दी गईं थी। नोटिस में छात्रों को क्लासेस की जानकारी देते हुए दिल्ली के बाहर रह रहे छात्रों को लौट आने को भी कहा गया है। वहीं जेएनयू ने रजिस्ट्रेशन का पूरी तरह से बहिष्कार करने का फैसला किया है. छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने छात्रों से अपील की है कि वो शीतकालीन सत्र का बहिष्कार करें। छात्रों से जेएनयू एसयू ने अपील की है कि जब तक फीस घटाई नहीं जाएगी तब तक रजिस्ट्रेशन ना करें।
You May Also Like
Kishtwar Encounter) किश्तवाड़ मुठभेड़ में उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद, हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया ने देश के लिए न्योछावर किए प्राण
admin
Comments Off on Kishtwar Encounter) किश्तवाड़ मुठभेड़ में उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद, हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया ने देश के लिए न्योछावर किए प्राण

