Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती पौड़ी की छात्रा का हाल चाल जाना। उन्होंने पीडिता का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान सीएम ने कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिये दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा जायेगा। और उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा जायेगा। सफदरजंग अस्पताल में भी उनके उपचार के सम्बन्ध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़िता के इलाज पर होने वाला व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
इसके अलावा सीएम ने कहा कि पीड़िता को पैट्रोल से जलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

