Uttarakhand PCS Transfer: उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले, बड़ा प्रशासनिक बदलाव; देखें पूरी Transfer List

Please Share
देहरादून (Uttarakhand PCS Transfer): उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) संवर्ग के 24 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी शासनादेश संख्या 879-XXX-1-2026 के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
इस फेरबदल के तहत देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इसके अलावा डोईवाला चीनी मिल और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
देहरादून में तीन PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार राजकुमार पाण्डे को चमोली से स्थानांतरित कर देहरादून में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर में तैनात अभय प्रताप सिंह को भी देहरादून भेजा गया है। वहीं उत्तरकाशी में तैनात मुकेश चन्द्र रमोला को भी डिप्टी कलेक्टर, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (Uttarakhand PCS Transfer)
डोईवाला चीनी मिल और पंतनगर में भी बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल में डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक पद पर भी बदलाव किया गया है। देहरादून में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात अपर्णा ढौंढ़ियाल को डोईवाला चीनी मिल का अधिशासी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं इस पद पर तैनात अजयवीर सिंह को स्थानांतरित कर टिहरी में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
इसी क्रम में मनीष बिष्ट को पंतनगर में निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग के साथ-साथ पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में मुख्य कार्मिक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर और क्षेत्रीय प्रबंधक, सिडकुल के पद पर तैनात थे।
नैनीताल और हरिद्वार में कई अधिकारियों की तैनाती
नैनीताल जिले में भी अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। रुद्रपुर नगर निगम में उप नगर आयुक्त के पद पर तैनात शिप्रा जोशी को डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल बनाया गया है। इसके अलावा तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय और अमृता शर्मा को भी नैनीताल में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
हरिद्वार जिले में कुमकुम जोशी को देहरादून से, शालिनी मौर्य को पौड़ी गढ़वाल से, मंजू राजपूत को टिहरी से और नीतू डागर को चम्पावत से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। (Uttarakhand PCS Transfer)
अन्य जिलों में भी बदली गई तैनाती
बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी भेजा गया है, जबकि देवानन्द को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल में नई तैनाती मिली है। रेखा कोहली को नैनीताल से ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।
नवाजिश खलीक को नैनीताल से अल्मोड़ा, चन्द्रशेखर और अबरार अहमद को चमोली से उत्तरकाशी, सुनील कुमार को अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग तथा संजय कुमार को अल्मोड़ा से ऊधमसिंह नगर भेजा गया है।
इसके अलावा शालिनी मौर्य को पौड़ी से हरिद्वार, कृष्णा त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग से चमोली और रेखा को पौड़ी गढ़वाल से ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (Uttarakhand PCS Transfer)
तत्काल प्रभाव से लागू होगा शासनादेश
उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को अपनी वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की सूचना शासन को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।
इस फेरबदल में प्रदेश के कई जिलों में डिप्टी कलेक्टरों की तैनाती बदली गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को जिला प्रशासन से हटाकर अन्य महत्वपूर्ण विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पूरी स्थानांतरण सूची देखें: उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आधिकारिक शासनादेश की PDF नीचे संलग्न है। इसमें सभी 24 PCS अधिकारियों के नाम, वर्तमान तैनाती और नवीन जिम्मेदारियों का पूरा विवरण उपलब्ध है। (Uttarakhand PCS Transfer)