Watch Kaushambi LPG Tanker Blast CCTV: कौशांबी LPG टैंकर हादसे का CCTV आया सामने, डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ भीषण विस्फोट

Please Share
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 26 जून 2026 को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण LPG टैंकर हादसे का CCTV फुटेज अब सामने आया है (Kaushambi LPG Tanker Blast CCTV) । वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार LPG टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू हो जाता है। कुछ ही क्षणों में गैस ने आग पकड़ ली और भीषण विस्फोट के साथ पूरा इलाका आग की लपटों से घिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कौशांबी पुलिस, फायर सर्विस और अन्य राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया गया। (Kaushambi LPG Tanker Blast CCTV)

Watch Delhi Dehradun Expressway: बारिश के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर गड्ढे, वायरल वीडियो पर NHAI ने दी सफाई

इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 7 टोलकर्मी झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। हादसे के कारण कुछ समय तक आसपास के क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।
अब सामने आए CCTV फुटेज में टैंकर के डिवाइडर से टकराने, गैस रिसाव होने और उसके बाद लगी भीषण आग की पूरी घटना कैमरे में कैद दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस का आधिकारिक बयान
कौशांबी पुलिस के अनुसार, यह मामला 26 जून 2026 की घटना से संबंधित है। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। (Kaushambi LPG Tanker Blast CCTV)

Watch Atal Tunnel Accident: अटल टनल के पास बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, राजस्थान के पर्यटक की मौत, तीन घायल