New Delhi: (India’s First Hydrogen train) भारत ने हरित एवं स्वदेशी रेल तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित हाइड्रोजन चालित ट्रेन ने हरियाणा के जींद से अपनी अंतिम हाई स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरी की। ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की।
यह परीक्षण रेलवे डिज़ाइन एवं मानक संगठन (RDSO) के अधिकारियों की निगरानी में किया गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन की ऑसिलेशन (स्थिरता), इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, तथा अन्य सुरक्षा एवं प्रदर्शन मानकों का विस्तृत परीक्षण किया गया।
Watch Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 40 सेकंड के भीतर दो बड़े भूकंप, कराकस समेत कई इलाकों में तबाही; इमारतें गिरीं, आपातकाल घोषित
हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली यह ट्रेन पारंपरिक डीज़ल इंजनों की तुलना में पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल मानी जाती है क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन नगण्य होता है। भारतीय रेल का यह कदम स्वच्छ ऊर्जा, आत्मनिर्भर भारत और ग्रीन ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
यदि सभी परीक्षण सफल रहते हैं, तो भविष्य में भारतीय रेल नेटवर्क पर हाइड्रोजन ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सकता है, जिससे प्रदूषण में कमी और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
Watch Arunachal Flash Flood: अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से भारी तबाही, कीयी पन्योर जिले में फ्लैश फ्लड; 5 लापता, 17 घायल