Champawat: उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के खिलपिटी गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गुलदार देर रात स्थानीय निवासी द्वारिका सिंह की गौशाला में घुस गया और गाय-भैंसों के बीच काफी देर तक शांत बैठा रहा।
परिवार के लोगों को इस बात की भनक तब लगी जब उन्होंने मोबाइल की टॉर्च जलाकर गौशाला के भीतर देखा। रोशनी पड़ते ही गौशाला के एक कोने में गुलदार बैठा दिखाई दिया। अचानक तेंदुए को सामने देखकर परिवार के लोग घबरा गए और घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Kedarnath Hemkund Ropeway Project: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में URDL बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी
हालांकि राहत की बात यह रही कि गुलदार ने गौशाला में मौजूद किसी भी गाय या भैंस पर हमला नहीं किया। कुछ देर तक वहीं बैठे रहने के बाद वह खुद ही गौशाला से बाहर निकला और जंगल की ओर चला गया।
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है। वहीं, इस घटना में गुलदार का शांत व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि आमतौर पर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचने पर जंगली जानवरों के हमलावर होने की आशंका रहती है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।