MadeInIndia: वडोदरा से उड़ी पहली ‘मेड इन इंडिया’ एयरबस C295, भारतीय रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

Please Share
New Delhi: (MadeInIndia) वडोदरा से भारत के रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। वडोदरा स्थित फाइनल असेंबली लाइन से पहली ‘मेड इन इंडिया’ एयरबस C295 सैन्य परिवहन विमान ने सफलतापूर्वक अपनी पहली परीक्षण उड़ान पूरी कर ली। इस उपलब्धि को देश के रक्षा विनिर्माण और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
यह विमान भारत में निर्मित किए जाने वाले 40 C295 विमानों में पहला है। सफल परीक्षण उड़ान के बाद अब विमान पोस्ट-प्रोडक्शन परीक्षण चरण में प्रवेश कर चुका है। योजना के अनुसार इसी वर्ष इस स्वदेश में निर्मित विमान को भारतीय वायुसेना को सौंपा जाएगा।

Dehradun Bank Scam: देहरादून में करोड़ों के बैंक घोटाले का खुलासा, पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

एयरबस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) की साझेदारी में तैयार हो रहा यह कार्यक्रम भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। खास बात यह है कि यह पहला अवसर है जब भारत में निजी क्षेत्र द्वारा किसी सैन्य विमान का निर्माण किया जा रहा है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना में देशभर के अनेक एमएसएमई भी शामिल हैं, जो विमान के विभिन्न पुर्जों और संरचनात्मक हिस्सों का निर्माण कर रहे हैं। इससे न केवल घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि भारत के एयरोस्पेस उद्योग को भी नई मजबूती मिल रही है।

Watch: Senior citizen assault, सड़क पर गंदगी फैलाने से रोका, ऑटो चालक ने बुजुर्ग को पीटा; टांग में फ्रैक्चर, वीडियो वायरल

एयरबस ने इस उपलब्धि पर भारतीय वायुसेना, रक्षा मंत्रालय और भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि C295 कार्यक्रम भारत के एयरोस्पेस भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित होगा और देश को वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

You May Also Like