Rudraprayag, Kedarnath: उत्तराखंड के पवित्र धाम केदारनाथ के पास कुछ युवकों द्वारा बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक मंदिर के आसपास आतिशबाजी करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना केदारनाथ घाटी के नजदीकी क्षेत्र की है, जहां धार्मिक माहौल के बीच इस तरह की गतिविधि को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है।
Uttarakhand Assembly Live: देहरादून में विधानसभा का विशेष सत्र लाइव जारी
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सोनप्रयाग पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है और उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केदारनाथ जैसे अत्यंत संवेदनशील और धार्मिक महत्व के स्थल पर इस तरह की हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी लोग इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे धार्मिक स्थलों की मर्यादा का सम्मान करें और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
Seaplane: भारत की पहली सीप्लेन एयरलाइन को DGCA की मंजूरी, लक्षद्वीप से शुरू होगी सेवा
