देहरादून, 24 अप्रैल 2026: (DigitalCensus) भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, का फील्ड कार्य 25 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 24 मई 2026 तक चलेगा।
पीआईबी देहरादून के सहयोग से आयोजित प्रेस वार्ता में निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महाअभियान के तहत प्रगणक राज्य के लगभग 32,000 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर आधारित जानकारी एकत्र करेंगे।
उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 के बीच 62,000 से अधिक नागरिकों ने डिजिटल माध्यम से स्व-गणना पूरी की, जिसमें देहरादून जिला 10,884 लोगों के साथ अग्रणी रहा।
Kedarnath Heli Shuttle: केदारनाथ हेली शटल सेवा: 22 अप्रैल से 15 जून अवधि की बुकिंग पूरी In english
इस कार्य को सफल बनाने के लिए राज्य में 20,859 प्रगणकों और 3,670 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें 555 प्रशिक्षण बैचों में पूरी तरह प्रशिक्षित किया गया है। इन सभी को विशेष रूप से विकसित मोबाइल एप के माध्यम से फील्ड कार्य के लिए तैयार किया गया है।
डिजिटल व्यवस्था के तहत पूरे राज्य को लगभग 29,567 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में विभाजित कर उनके डिजिटल नक्शे तैयार किए गए हैं। प्रगणकों को उनके आवंटित क्षेत्रों की जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहली बार है जब भारत में जनगणना पूरी तरह मोबाइल एप आधारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से की जा रही है, जो डिजिटल इंडिया अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही जानकारी देकर सहयोग करें और साथ ही साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहें।
Video, Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं में उत्साह

