देहरादून: उत्तराखंड में नागरिक उड्डयन और हेली सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों को हवाई एवं हेलीकॉप्टर सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। उड़ान योजना के अंतर्गत गौचर, जोशियाड़ा, पिथौरागढ़, मुनस्यारी सहित विभिन्न स्थलों के लिए हवाई सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
इसी क्रम में यूकाडा द्वारा हेली सेवाओं पर आधारित एक गीत तैयार किया गया, जिसका लोकार्पण मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में किया गया। इस गीत के रचनाकार और गायक भूपेन्द्र बसेड़ा हैं तथा संगीत राकेश भट्ट ने दिया है। गीत में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में चल रही गतिविधियों को दर्शाया गया है।