Please Share
देहरादून; पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा कोरोना काल में पर्यटन कारोबार से जुड़े सैकड़ों लोगों को राहत देने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को एक प्रस्ताव सौंपा था। कैबिनेट ने उस पर मोहर लगाते हुए उत्तराखंड (Uttarakhand) पर्यटन उद्योग को उभारने के लिए 28 करोड़ 99 लाख 6 हजार रूपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है।
सतपाल महाराज ने कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार दूसरे वर्ष पर्यटन व्यवसायियों एवं कार्मिकों को आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। महाराज ने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार ने पर्यटन उद्योग से जुड़े कार्मिकों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 28 करोड़ 99 लाख 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की स्वीकृति दी है।
उन्होने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली व अन्य विभागों में पंजीकृत पर्यटन तथा अन्य इकाइयों में कार्यरत कार्मिकों जिनमें होटल एवं रेस्टोरेंट में कार्य कर रहे कार्मिकों के साथ-साथ खच्चर, घोड़ों के मालिक, कुली, साइकिल रिक्शा चालक आदि लगभग 50 हजार कार्मिक शामिल हैं। ऐसे सभी कार्मिकों को पर्यटन विभाग के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए 2500 रूपये प्रतिमाह की दर से 02 माह के लिये (5 हजार रूपये प्रति कार्मिक को) एक मुश्त धनराशि दी जायेगी। पच्चीस करोड़ की धनराशि इस पर व्यय होगी। इसी प्रकार 352 टूर ऑपरेटरों को 10 हजार प्रति फर्म के हिसाब से दिया जायेगा। जिस पर 3 करोड़ 52 लाख का व्यय होगा।
यह भी पढ़ें: Video: देवस्थानम बोर्ड: मामला थमा नहीं, अब भाजपा विधायक विनोद चमोली ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर दिया यह बयान

