दिग्विजय सिंह का BJP पर विधायक खरीदने के आरोप पर कमलनाथ ने किया पलटवार

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है कि बीजेपी उनकी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।  इस पर सीएम कमलनाथ ने कहा है कि उनसे विधायकों ने ही कहा है कि उनको पैसा दिया जा रहा है।  सीएम कमलनाथ ने कहा, ‘मैं तो विधायकों से कह रहा हूं कि फोकट का पैसा मिल रहा है ले लेना’। आपको बता दें कि दिग्विजिय सिंह ने बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेताओं पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया।  समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) जब से मध्य प्रदेश में विपक्षी पार्टी बनी है, तब से शिवराज सिंह, नरोत्तम मिश्रा और सभी वे लोग जिन्होंने पिछले 15 साल राज्य को लूटा है, कांग्रेस विधायकों को खुलेआम 25 से 35 करोड़ रुपये तक का ऑफर दे रहे हैं।

Leave a Reply