पश्चिम बंगाल में जला बीजेपी का कार्यालय, टीएमसी पर लगाया आरोप

Please Share

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा और टीएमसी में तकरार बढ़ी है। बांकुरा जिले में बीती रात भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को जला दिया गया। बीजेपी ने इसके लिए सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्‍मेदार ठहराया है।

बीजेपी उपाध्‍यक्ष और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने इस घटना के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘ पश्चिम बंगाल में बांकुरा जिले के चंदई ग्राम इलाके में बीती रात बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी गई। टीएमसी ऐसी लाख कोशिशें कर ले बीजेपी को डराने और हराने की, उसको कामयाबी नहीं मिलेगी। ममता दीदी, यह बात जितनी जल्दी समझ लें, उतना अच्छा है। यह ओछी राजनीति है, जो दुखद है और शर्मनाक भी।’