Please Share
देहरादून: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती गंगा स्वच्छता को लेकर निजी यात्रा पर देवप्रयाग पहुंची। उमा भारती अपनी निजी गंगा तीर्थ यात्रा के साथ कोटेश्वर से देवप्रयाग तक लगभग 24 किमी पैदल चलकर पहुंचीं।
देवप्रयाग तीर्थ में प्राचीन रघुनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने यहां आयोजित भागवत कथा का श्रवण किया। और अलकनंदा भागीरथी संगम स्थल पर पहुंचकर मां गंगा की आरती की। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती ने कहा कि गंगा के प्रति उनकी अटूट आस्था और विश्वास है। उमा भारती ने कहा कि वह अपना अगला जन्म उत्तराखंड में ही चाहती हैं।

