ED की हिरासत में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की बिगड़ी तबियत, AIIMS में कराया गया भर्ती

Please Share

नई दिल्ली: ED की हिरासत में पी चिदंबरम की तबियत अचानक ख़राब हो गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में जांच के लिए लाया गया। यहां उन्हें केवल जांच के लिए लाया गया, जांच के बाद उन्हें वापस तिहाड़ जेल पहुंचा दिया गया।